क्या है पिगमेंटेशन की समस्या? जानिए विस्तार से

बहुत से लोग विभिन्न प्रकार की त्वचा से संबंधित समस्याओं से परेशान होते हैं। त्वचा की समस्याओं में से एक समस्या है पिगमेंटेशन की समस्या! पिगमेंटेशन क्या होता है?यह कितने प्रकार का होता है? ये किन कारणों से होता है? और इससे कैसे बचाव कर सकते हैं? आज हम आपको इसकी डिटेल शेयर करेंगे–
सबसे पहले जानते हैं कि आखिर क्या है पिगमेंटेशन?
त्वचा के ऊपर पड़ने वाले काले धब्बे या त्वचा का कॉम्प्लेक्शन कहीं-कहीं डार्क होना ही स्किन पिगमेंटेशन यानी रंजकता कहलाता है। कभी-कभी पिगमेंटेशन के निशान छोटे, तो कभी-कभी बड़े होते हैं। ये ज्यादा हानिकारक नहीं होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में स्किन स्पेशलिस्ट की जरूरत पढ़ सकती है, जब आपकी त्वचा अस्वस्थ दिखने लगे।
पिगमेंटेशन के प्रकार;
साधारणतः पिगमेंटेशन दो प्रकार के होते हैं-
- हाइपो पिग्मेंटेशन
- हाइपर पिग्मेंटेशन
हाइपर पिग्मेंटेशन; यह त्वचा की साधारण समस्या है जिसमें त्वचा के एक हिस्से कर रंग, बाकी हिस्सों की अपेक्षा ज्यादा डार्क हो जाता है, साथ ही स्किन पर धब्बे पड़ने लगते हैं। यह एक सामान्य समस्या है, जब त्वचा में मिलेनिन का लेवल बढ़ जाता है। बहुत से लोग इस समस्या का सामना कभी ना कभी जरूर करते हैं।
हाइपरपिगमेंटेशन के कारण;
हाइपरपिगमेंटेशन के कुछ कॉमन कारणों में शामिल है;
- शरीर में हार्मोन लेवल कब बदलना
- ज्यादा मात्रा में गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करना
- हमारी स्किन में मिलेनिन का लेवल बढ़ना।
- शरीर में विटामिन b12 विटामिन डी की कमी होना।
- ज्यादा धूप में रहना।
- अनुवांशिक कारणों की वजह से भी हाइपरपिगमेंटेशन हो सकता है।
हाइपर पिग्मेंटेशन को दूर करने के घरेलू उपाय;
नींबू और शहद का मिश्रण;
नींबू और शहद के मिश्रण को त्वचा पर लगाने से हमारी त्वचा बेदाग हो सकती है। जहां चेहरे के दाग धब्बों को नींबू हटाता है, वहीं हमारी स्किन को टाइट करने का काम शहद करता है। नींबू और शहद के मिश्रण को 10 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं और उसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
उपयोग करें कोको बटर का;
स्किन को मुलायम बनाए रखता है और पर्याप्त पोषण प्रदान करता है कोको बटर! प्राकृतिक रूप से त्वचा का निखार बनाए रखने के लिए दिन में तीन बार कोको बटर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह स्किन पिगमेंटेशन की समस्या को भी दूर करता है।
उपयोग करें चंदन पाउडर का;
पिग्मेंटेशन की वजह से हुए डार्क स्पॉट को दूर करने के लिए आधा चम्मच ग्लिसरीन में एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अपने चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। 20 मिनट के बाद इसे साफ कर ले, आपके चेहरे पर से डार्क स्पॉट दूर हो जाएंगे।
अपनाएं विटामिन सी युक्त सीरम-
विटामिन सी सिरम का उपयोग करें क्योंकि यह आपकी स्किन की हिफाजत करता है और टायरोसिनेस की क्रिया को रोकता भी है। टायरोसिनेस का मुख्य काम है मिलेनिन का निर्माण करना है। त्वचा पर अगर विटामिन सी का उपयोग नियमित रूप से किया जाता है तो हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाती है।
क्या है बचाव के उपाय?
यदि आप चाहते हैं कि आपकी स्किन पिगमेंटेशन की समस्या से बची रहे तो इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि धूप में जितना हो सके कम निकले और अगर धूप में निकलना जरूरी ही है, तो अपने चेहरे पर सनस्क्रीन का प्रयोग करें। सनस्क्रीन लगाने से त्वचा ड्राई नहीं होती, नरम बनी रहती है और आपका चेहरा पिगमेंटेशन की समस्या से बच सकता है।
जब भी धूप में जाएं तो अपने साथ छाता लेकर जरूर जाएं। ये सीधे तौर पर हमारे शरीर पर पड़ने वाली सूर्य की किरणों से हमारी रक्षा करता है।
कभी भी चेहरे को तौलिए से जोर से ना रगड़े, क्योंकि इससे उत्पन्न घर्षण के कारण पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए अपने चेहरे को धोने के बाद इसे थपथपा कर सुखाए।
अगर किसी भी तरह का उपाय करने के बावजूद आपके चेहरे से पिगमेंटेशन की समस्या कम नहीं हो रही है तो हम आपको यही सलाह देंगे कि किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं।
- Finding the Perfect Fit: Ideal Body Types for Hipster Panties - April 2, 2026
- Are Strapless Bras Comfortable? Expert Guide & Picks for Perfect Styling - March 26, 2026
- What Does Your Bra Say About Your Personality? - January 29, 2026



